चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय रघुवंशी नायक समाज आम चोखला मेवाड़ चित्तौड़गढ़ के विधानसभा क्षेत्र कपासन शनि महाराज गांव आली में नायक समाज द्वारा निर्माण की गई। धर्मशाला के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया गया। बालू नायक मोखमपुरा ने बताया कि समाजिक स्तर पर युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा है। समाज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। शनि महाराज धर्मशाला संरक्षक किशनलाल नायक रामथली, भंवरलाल नायक रामथली, लेहरु उच्चनार, राजू नायक करेडिया, रतन लाल नायक निंबाहेड़ा, भंवरलाल नायक चंदेरिया, रमेश नायक जितावल, भगवान लाल नायक जितावल, भैरू नायक करेडिया, मदनलाल नायक जितावल, पहलाद नायक रामथली, भगवान लाल रामथली आदि समाज जन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ