बारला पोलिया में वृद्धा के साथ हुई लुट का 24 घण्टे में खुलासा, दो गिरफ्तार


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। हनुमान थाना क्षेत्र के बारला पोलिया में वृद्धा के साथ हुई लुट का पुलिस ने 24 में खुलासा कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा आदर्श सिधु के निर्देशानुसार जिले में होने
वाली की लुट कि घटनाओं का पर्दाफाश करने व अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल मिश्रा के निर्देशन में व हंसराज बैरवा वृताधिकारी जहाजपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

घटना विवरण -
30 मई को थाना हनुमान नगर पर 60 वर्षीय श्रीमती भुरी देवी पत्नी
हरजीराम जाति गुर्जर निवासी बारला पोलिया ने एक रिपोर्ट दी कि मैं व मेरी भतीजी जमना घर पर सो रहे थे। रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात व्यक्ति घर के कमरे का गेट तोडकर घुसे व मेरे मुँह में
कपडा ठुस कर मुझे व मेरी भतीजी को कम्बल रजाई से दबाकर मेरे कडुले एक किलो वजनी व मेरी
भतीजी की एक किलो वजनी कनकती छीनकर फरार हो गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।
खुलासा:-
टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण की सहायता से व घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये। आस पास की पुछताछ व साक्ष्यो की कड़ी से कड़ी जोडने पर पता चला कि आरोपी रामनाथ पिता सोराम जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी मोचडिया का खेड़ा थाना मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा द्वारा घटना घटित की गई है। तुरन्त टीम द्वारा मुल्जिम
रामनाथ पिता सोराम जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी मोवडिया का खेड़ा थाना मांडलगढ जिला भीलवाड़ा व उसके साथ आरोपी रंगलाल पिता प्रताप जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी जालम की झोपडियां जैतपुरा बांध थाना मांडलगढ़ जिला भीलवाडा को डिटेन कर पुछताछ की तो बताया कि वे नशे के आदी है व कर्जा चुकाने के लिये रूपये की आवश्यकता होने से उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता वृद्धा का रिश्ते में जवाई लगता है। जिससे उसको घटनास्थल की
पूर्व जानकारी थी। आरोपियों की निशादेही से घटना में लुटे गये आभूषण कड़े व कनकती बरामद किये गये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त की गयी है।

गठित टीम में स्वागत पांड्या उ०नि० थानाधिकारी, राकेश भंडारी कानि0 1733 (विशेष भुमिका), लालाराम कानि० 194 (विशेष भुमिका), राजेन्द्र कानि० 247, रामरतन कानि0 1503 पुलिस थाना हनुमान नगर शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ