कपासन, (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। मुख्यमंत्री के 27 जून को कपासन में प्रस्तावित दौर को लेकर जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने सभा स्थल और हेलीपेड़ के स्थल का निरक्षण किया।
गुरूवार शाम 7 बजे अधिकारियों का दल यहां हायर सैकण्ड स्कूल खेल मैदान में प्रस्तावित हैलिपेड ओर दशहरा मैदान स्टेडियम में प्रस्तावित सभास्थल का का जायजा लिया। साथ ही सभा स्थल के साथ पार्किंग आने जाने के रास्ते आदि व्यवस्था का जायजा लिया।इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ ललित बोरीवाल, प्रधान भैरुलाल चौधरी के साथ एडीएम शैलेंद्र सुराणा, सीईओ जिला परिषद स्नेहल नाना धायहुडे़, एसडीएम अर्चना बुगालिया, एसी पीडीडब्ल्यू हरिसिंह मीणा, बीडीओ बृजमोहन गुप्ता, नगर पालिका ईओ करणी सिंह सौंदा, थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, तहसीलदार एम नासिर बेग आदि ने जायजा लिया। 27 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चित्तौड़गढ़ जिले का दौरा प्रस्तावित हैं।
जिसमें कपासन मुख्यालय पर 3 बजे मुख्यमंत्री गहलोत की सभा प्रस्तावित हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद राजीव सोनी, शंकर प्रजापत, गुड्डु खान, अकरम मसुरी अकित वैष्णव भी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ