भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। सहायक अभियंता कार्यालय खुलवाने कि माँग को लेकर भादसोड़ा सरपंच शम्भु सुथार ने विधुत विभाग के एवीवीएनएल प्रबन्ध निदेशक एन एस निर्वाण व अजमेर डिस्कॉम के सचिव एन एल राठी से अजमेर में मुलाक़ात की। सरपंच सुथार ने बताया कि पूर्व में भी भदेसर कार्यालय द्वारा भादसोड़ा को नया सहायक अभियंता कार्यालय खोलने का प्रपोज़ल भेज रखा है, जबकि वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर 38 हजार उपभोक्ता है जिसको दो भागों में बाँटा जा सकता है। साथ ही भदेसर कि बारह पंचायतों से किसानों को विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने या नागरिकों को सामान्य कार्य के लिए लभगग 15-20 किलोमीटर जाना पड़ता है जिसकी दूरी कम होने से किसानों को निजात मिलेगी।
भादसोड़ा सरपंच सुथार के अनुसार नेशनल हाईवे पर ज़मीन विभाग कि पूर्व में अवाप्त है, सहायक अभियंता कार्यालय भादसोड़ा में खुलने पर किसानों व आमजन को राहत मिलेगी बल्की विद्युत ट्रिपिंग व वोल्टेज सहित अनेक प्रकार कि समस्याओं का समाधान मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ