अज्ञात वाहनों की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मोत

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर मड्डा चौराहे के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार दो लोग गम्भीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात को निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी मार्ग पर मड्डा चौराहे के समीप बीती रात को अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल को चपेट में ले लिया। जिससे बाईक सवार दो लोग गम्भीर घायल हो गए।
घायलों को चेतक टोल टेक्स की एंबुलेंस द्वारा दोनों युवकों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की इमरजेंसी रूम में ड्यूटी डॉक्टर लाया गया जहां डॉक्टर अमित गुप्ता ने मृत घोषित किया है। मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। एक्सीडेंट में मृतकों के नाम कालू पिता मनोहरलाल केथवास और गौतम पिता मांगीलाल केथवास बताया गया है। कोतवाली पुलिस निंबाहेड़ा मौके पर मौजूद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ