शहीद को किए श्रद्धा सुमन अर्पित, वीरांगना लीला कंवर का शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शेलेन्द्र जैन)। उपखंड क्षेत्र के शहीद लांस नायक राजेंद्र सिंह की 22 वीं शहादत दिवस पर शहीद स्मारक राजेंद्र नगर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ग्रामीण जनों एवं आगंतुक अतिथियों के द्वारा शहीद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं शहीद की शहादत को नमन किया।
भदेसर पंचायत समिति के तत्वाधान में आयोजित शहीद राजेंद्र सिंह नगर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जनों मातृशक्ति एवं आगंतुक अतिथियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात शहीद स्मारक पर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शंकर लाल यादव, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, सरपंच संजना कंवर, भदेसर उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, भदेसर विकास अधिकारी सुनील कुमार जोशी, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, देवराज सिंह राणावत, ग्राम विकास अधिकारी नरेश पालीवाल, राजीव गहलोत इंटक नेता एवं पूर्व सैनिक घनश्याम सिंह राणावत, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, तेजपाल रेगर, प्रदीप लड्ढा बानसेन सरपंच कन्हैया दास वैष्णव  पूर्व सरपंच राकेश लड्ढा पूर्व उप सरपंच अशोक माहेश्वरी पंचायत समिति सदस्य सीमा शर्मा पंचायत समिति सदस्य उदय लाल खटीक मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राव अधिवक्ता उमेश आग़ाल पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हसन अली बोहरा, महावीर इंटरनेशनल शाखा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, पेंशनर समाज के अध्यक्ष राम सिंह चौहान अतुल्य जी की मादड़ी, मान सिंह राव सहित अनेकजनों ने समारोह में शिरकत की तथा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए। शहीद स्मारक पर ही सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार एवं समाजसेवी हसन अली बोहरा एवं उनके परिवार जनों के द्वारा शहीद राजेंद्र सिंह की पत्नी लीला कंवर का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समारोह के दौरान भारत माता की जय एवं शहीद राजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे। अंत में उपखंड अधिकारी मोनिका  सामोर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ