जानकारी के अनुसार बोजुन्दा स्थित एक गोदाम में पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल-डीजल के ड्रम भरे हुए रखे थे। आज शाम को एक विस्फोट से पेट्रोलियम पदार्थ ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें व धुए का गुब्बारा ऊपर की ओर उठता दिखाई दिया। मौके पर कई लोग एकत्र हो गए और दमकल को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 6 दमकलों ने करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक कन्हैया लाल तेली मौके से भाग गया। गोदाम में टीन शेड के नीचे पट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे। कोई जनहानि नहीं हुई हैं।
0 टिप्पणियाँ