शनि महाराज आली (माय सर्कल न्यूज़@ गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक अनवरत रूप से चलता रहा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माला प्रसाद तेल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किए।
इस दौरान मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर, तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि कमेटी और से छाया पेयजल आदी की व्यवस्था की गई।
0 टिप्पणियाँ