आरके आरसी माहेश्वरी महिला मंडल ने किया पौधारोपण


भीलवाडा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। शहर के आरके आरसी माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में मंडल की सदस्याओं के द्वारा रॉयल क्लब पूल, सरस डेयरी के सामने पौधारोपण किया गया। सह प्रचार मंत्री सुनीता बिड़ला ने बताया पौधारोपण के बाद सभी महिलाओं ने पूल पार्टी का आनंद लिया।  साथ ही विभिन्न प्रकार के गेम्स भी खेले गए। इसमे वंदना नुवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता मूंदड़ा,  चंद्रकांता गगरानी,  रंजना बिरला,  सरोज सोमानी, मंजुला मंत्री, मधु बिरला, सीमा बिड़ला, प्रिया न्याति, ज्योति आगाल, गायत्री सोमानी,सुरुचि सोनी, अंजलि धूत, प्रेम सोढाणी, रेखा लढ्ढा, कृष्णा नोलखा, अमिता सोमानी, अंजलि मंत्री, चंद्रकला सोढाणी, पुष्पा डाड, अमृता सोमानी, रितु सोमानी, सरिता बल्दवा, सहित अन्य कई महिला सदस्य उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ