मॉडल स्कूल शाहपुरा में मनाया वन महोत्सव


शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस पर वन विभाग के तत्वाधान में शाहपुरा की विशेषाधिकारी डा. मंजू चौधरी की उपस्थिति में वन महोत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा ने बताया कि ड़ॉ मंजु ने मिड डे मील का निरीक्षण किया और कक्षा में विद्यार्थियों से संवाद किया व उनसे शिक्षा में नवाचारों पर चर्चा की। इसके बाद विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डा. मंजू, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद जोशी, क्षेत्रीय वन अधिकारी थानमल परिहार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका भानु प्रताप सिंह, जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, वनपाल विश्राम मीना और आदिल खान, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य सोमेश्वर व्यास, अनिल बघेरवाल, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा नीम, शीशम, करंज, गुलमोहर, पीपल वभिन्न प्रजातियों के 100 वृक्ष लगा कर वन महोत्सव मनाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ