गाड़ी लौहार स्कूल में किया पौधारोपण


चित्तौड़गढ़। राउप्रावि गाड़ी लौहार में शनिवार को पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक श्रीमती नौसर जाट (नोसार जाट) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाने बहुत ही आवश्यक है। प्रत्येक मनुष्य अगर एक-एक पौधा लगाकर बड़ा करे तो पर्यावरण बच पायेगा अन्यथा नहीं। पौधारोपण कार्यक्रम में गुड़हल, नींबू, रातरानी, चांदनी सहित लगभग 50 पौधे (plant ) लगाये गये। इस अवसर पर श्याम सिंह राजपूत, पारस टेलर, बनाी शर्मा, मनप्रीत कौर, करण सेन, ममता सहित बीएड प्रशिक्षणार्थी, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ