चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्यों की श्रंखला में महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान पर पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विधिवत विमोचन सीएमएचओ कार्यालय के सभा भवन में अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन अभिषेक गोयल एवं चित्तौड़गढ़ के सीएमएचओ ड़ा रामकेश गुर्जर द्वारा किया गया। पोस्टर में नेत्रदान प्रक्रिया में पैदा हुई भ्रांतियों को दूर करने एवं नेत्रदान को प्रेरित करने के लिए कई संदेश दिये गये है। इन पोस्टरों को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अभय संजेती ने बताया कि द्वारा पिछले 2 वर्षों में 1 दर्जन से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु उपरांत नेत्रदान कराया गया और इस तरह करीब 26 व्यक्तियों को रोशनी प्राप्त हुई। संस्था का यह संकल्प है कि इस अभियान को हर वर्ग में पहुंचाया जाए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाला प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर देहदान की घोषणा करने वाले रोशन लाल, कैलाश काबरा, जितेन्द्र जैन, निर्मल चारण को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
अपने उद्बोधन में गोयल ने महावीर इंटरनेशनल के सामाजिक कार्यों में की जा रही सेवाओं के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीएमएचओ डॉ रामकेश गुर्जर ने भी कहां की उनके विभाग द्वारा अगर कहीं भी हेल्थ सेक्टर में कुछ भी आवश्यकता हो तो वह पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में ज़ोन चेयरमैन वीर सी एम बोकड़िया केंद्र चेयरमैन वीर अभय संजेती, सचिव वीर सी पी जोशी, जॉन सचिव वीर प्रवीण जैन, प्रकल्प प्रभारी वीर नवनीत मोदी, वीर प्रकाश पोखरना वीर राजेंद्र संचेती, वीर के एम मेहता अशोक सेठिया, वीर प्रकाश जैन एवं कार्यक्रम समन्वयक वीर अशोक लोढ़ा थे।सीएमएचओ कार्यालय के खुशवंत सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ