इमाम हुसैन की शहादत पर निकले मोहर्रम के ताजिए

गंगरार, (चंद्र प्रकाश धोबी)। आज इमाम हुसैन की सहादत में ताजिये निकले गए जो जामा मस्जिद से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए पुरानी तहसील पहुंचे। जहां पर उपखंड गंगरार के शहर काजी असरार हनफी एवं प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार गजराज मीणा एवं थानाधिकारी रूप सिंह जाटव का इस्तकबाल किया। अंजुमन कमेटी सदर कय्यूम मंसूरी ने प्रसाशन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर ताजिये गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए चांदपोल में करबाल के मुकाम पर पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ