इको कार चोरी का कोतवाली में मामला दर्ज


चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय में एक बार फिर कार चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। लोग घर के बाहर खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब शहर के गांधीनगर सेक्टर नंबर 4 में एक मारुति इको कार चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में वाहन मालिक नवरतन जीनगर पुत्र बिरदी चंद ने बताया कि उसने अपनी मारुति इको कार नंबर (RJ09 CB 5867) गांधीनगर सेक्टर नंबर 4 राधा कृष्ण मंदिर पार्क की बाउंड्री के पास घर के सामने खड़ी की थी। सुबह कार गायब मिली इधर-उधर खोजने पर कुछ पता नहीं चला मोहलावासियो के अनुसार चारो तरफ से खुले पार्क के पास गांधीनगर के वाले इस रिहायशी इलाके में 2 दशकों में पहला मामला है।
चित्तौड़गढ़ पुलिस थाना कोतवाली ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है कार के कुछ सीसी टीवी फुटेज सामने आए है जो 8 जुलाई रात्रि 12:58 बजे आकाशवाणी रोड से विद्या निकेतन स्कूल की तरफ जाते हुए नजर आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ