कांग्रेस विजयपुर मंडल की बूथ स्तरीय अध्यक्षों की बैठक आयोजित


चितौड़गढ़। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में दीपक वाटिका में कांग्रेस की बैठक: ग्रामीण विजयपुर मंडल कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यकर्ता बैठक का आयोजन, बूथ और मंडल सेक्टर के नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर पहली बैठक में बनी रणनीति आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की।

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर मंडल की कांग्रेस कमेटी ने शहर की संगम वाटिका स्तिथ दीपक वाटिका में शुक्रवार को एक बूथ एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ और मंडल सेक्टर तक नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श किया गया।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबती प्रदान करने के लिए प्रत्येक ब्लाक में बूथ मण्डल सेक्टर कमेटी का निर्माण किया है मंडल अध्यक्ष एवं बूथ कार्यकर्ता हर हाल में 2023 के गहलोत सरकार चौथी बार मिशन की तैयारी में जुट जाए इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट करना है प्रभार लेने वाले पदाधिकारी ईमानदारी से संगठन का काम करें पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस में संवाद करें, तब जाकर बुथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा. गांव का दौरा करें और जनता का काम करें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करे।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी सरपंच संघ अध्यक्ष रविराज सिंह संगठन महासचिव रमेश धाकड़ मंडल उपाध्यक्ष भेरू लाल गाडरी मंडल प्रवक्ता महेंद्र मीणा सरपंच रघुवीर सिंह गोपाल कुमावत विजय सिंह ग्राम पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल गिलुंड मनोहर लाल जाट एराल रतन लाल धाकड़ नेतावल विक्रम सिंह घटियावली रतन गुर्जर अभयपुर रूपलाल डांगी शैतान सिंह भगवान लाल गाडरी रामचंद्र मीणा मुकेश बैरवा नारूलाल गुर्जर सहित बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ