चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व उप जिला प्रमुख मीठूलाल जाट को चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर रावतभाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।सभी भाजपा कार्यकर्ता नगर के थाना चौराहे पर एकत्रित हुए। भाजपा किसान नेता व नही सहेगा राजस्थान अभियान के जिला सहसंयोजक कमलेंद्र सिंह हाड़ा व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा के नेतृत्व भव्य आतिशबाजी ओर नारेबाजी करके जश्न मनाया। मीठूलाल जाट को जिला अध्यक्ष बनाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
इस मौके पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा, भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, हरीश राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजू चौधरी, बालकिशन गुलाटी, मनीष गिरी, तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, पद्मा सोनी, दिनेश रथुड़िया रामवरूप गौड़, कान्हाराम चारण, बालू बंजारा, प्रवीण लाड़, बाबूलाल नायक, गजेंद्र सिंह जगपुरा, रवि प्रताप सिंह गौड़, बसंत गवारिया, रूपकला पारेता, जया भारती, रजनी रावत, सुमन बनिया, रौनक चौधरी, कार्तिक तोमर, प्रवीण लाड़, भव्य शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, नेमीचंद ओढ, विष्णु सुथार, विष्णु मीणा, दिनेश सेन, शुभम राठौर, मनोज वर्मा, राहुल नायक, राजेन्द्र मेघवाल, पप्पू पंडित, ललित जोशी, निर्भय सिंह भाटी, अंशु प्रताप सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ