जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। मोहर्रम एवं आगामी त्यौहार को लेकर आज स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी राजूराम पलासिया की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने कहा कि बस स्टैंड पर एवं अन्य चीजों का अतिक्रमण होने से बस स्टैंड पर जाम लग जाता है और वाहनों की कतार लग जाती है जिससे आमजन को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। थाना प्रभारी राजूराम ने जल्द ही बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था को सुधार करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एएसआई भागचंद वैष्णव, दुर्गा लाल मीणा, हेड कांस्टेबल बनय सिंह, बृजमोहन मीणा, रामराज मीणा, कांस्टेबल सत्यवीर राधे, विकास कुमार, आत्माराम, सीएलजी मेंबर रामदेव खटीक निर्मल जैन, भागचंद खटीक, सत्तार मोहम्मद, रईस चौहान, नासिर सरवरी, रफीक मोहम्मद सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ