कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने शुक्रवार अपराह्न के बाद अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका उपाध्यक्ष एजाज अली ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बाद मंजू देवी सोनी ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की अगुवाई में पार्षदों एवं अपने समर्थकों की उपस्थिति में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया Iइस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से विधायक जीनगर ने कहा कि मंजू देवी सोनी का पुनः पदभार ग्रहण करना सत्य की जीत है और हम सबको माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है, उन्होंने मंजू देवी सोनी से कहा कि नगर के विकास में किसी तरह की कोई कोताही नहीं रहनी चाहिए सभी पार्टियों के सहयोग से नगर में विकास कार्य करवाएं Iइस अवसर पर, और प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर,पार्षद अशोक विजयवर्गीय ,मुकेश पलोड, गोपाल पुरबिया , वंदना सोनी सुनीता शर्मा ,बंदना दाधीच लता वैष्णव हीरालाल शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश सोनी,पूर्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी लाल जीनगर, शैलेंद्र अग्रवाल आत्मनिर्भर अभियान के भागीरथ चंदेल महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया उपाध्यक्ष विजयश्री सिरोया संजय सोनी ,मंसूर ओटवाल ,नंदकिशोर सोनी मानक चौहान राधेश्याम चौहान अरुण बाघमार गौरव दाधीच, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, अरुण कोदली ,प्रतीक वैष्णव, बूथ अध्यक्ष हंसमुख टेलर ,नारायण चंदेल, अशोक शर्मा, प्रकाश सोनी ,रमेश तंबोली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ