चित्तौड़गढ़। जिले में एक अगस्त से प्रारम्भ होने वाले अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में आवेदन की अंतिम दिनांक 15 जुलाई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि वे विद्यार्थी जिनके माता पिता की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं है अथवा सरकारी कर्मचारी होने की दशा में लेवल-11 तक वेतन प्राप्त हो। कक्षा 9वीं से उच्च कक्षाओं में पढ़ रहें विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। आवेदन हेतु विद्यार्थी कार्यालय से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर वांछित दस्तावेज प्रति यथा मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, गत वर्ष की अंकतालिका आदि दस्तावेज संलग्न कर कार्यालय में जमा करवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु व्यक्तिशः अथवा कार्यालय दूरभाष 01472-294667 पर सम्पर्क कर सकते है।
छात्रावास में रहने हेतु विद्यार्थी संख्या निर्धारित (50 बेड) होने से श्री सिद्ध ने विद्यार्थियों से यथाशीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया है। छात्रावास में आवास, भोजन, बिस्तर आदि की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ