बिजली का करंट लगने से युवक की माैत

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़@रविकांत जोशी)। उपखंड क्षेत्र के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा कला ग्राम में बिजली का करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने बताया कि दीपक कुमार पिता भागीरथ रेगर ग्राम कुचलवाड़ा कला दोपहर 12 बजे अपने खेत पर कार्य करने गया था जहां खेत पर ही लगे बिजली के पोल से करंट प्रभावित हुआ जिससे करंट लग जाने से युवक अचेत हो गया। परिजन उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ