जहाजपुर (माई सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। विधायक मीणा ने प्रेस वार्ता कर बताया काग्रेस सरकार को प्रदेश मे नकारा बताया। विधायक गोपीचंद मीणा ने आज पत्रकारों से प्रेस वार्ता कर बताया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन नहीं सहेगा राजस्थान के अंतर्गत आगामी 1 अगस्त को जयपुर सचिवालय का घेराव किया जाएगा जिसमें भारी संख्या में जहाजपुर क्षेत्र से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। वहीं विधायक 9 कांग्रेस सरकार की साड 4 साल में प्रदेश वासियों के प्रति नाकारा साबित होना बताया है।
विधायक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन नहीं सहेगा राजस्थान के अंतर्गत 1 अगस्त को जयपुर में सचिवालय के घेराव के लिए जहाजपुर से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुचेंगे।
विधायक मीणा ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए बताया कि यहां के नेता जो फर्जी मंत्री बनकर बैठे है उन्होंने भी हर क्षेत्र मे भ्रष्ठाचार किया है। जहाजपुर पंचायत समिति मे पिछले 3 सालो में 1 भी साधारण सभा की बैठक नही हुई है। विकास अधिकारी का चार्ज देकर संजय मोदी के द्वारा भ्रष्टाचार कराया जा रहा है।
कांटी घेवरिया पुलिया निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मार्च में ही कर दी गई थी तो बीज निगम अध्यक्ष अब रात को 9 बजे वहा जाकर कौनसी स्वीकृति करा रहे है|साढ़े चार साल से गायब रहने वाले कांग्रेस नेता अब दिखावा करने के लिए घोषणा कर रहे है नरेगा के मेटो से रिश्वत ली जा रही है|
भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु होने पर हिंदू रिवाजों के खिलाफ जाकर रात को आनन फानन में अंतिम संस्कार कराया और उसको 21 लाख रु मुआवजे को घोषणा की जो आज तक नही दिए गए। द्वेषता रखकर सरकारी कर्मचारी डॉक्टर, प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए कोटड़ी क्षैत्र में 3 साल से विकास अधिकारी, एसडीएम तहसीलदार नही लगाए, पद पर अधिकारी नहीं लगा अन्य चहेते कार्मिकों को चार्ज देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ