पहुंना (माय सर्कल न्यूज़ @आजाद मंसूरी)। एक युवक बनास नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव से नदी में बह गया जिसने चट्टान का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। आज प्रातः 7 बजे गिलुंड निवासी असलम पिता कमरुद्दीन 23 वर्ष मोटरसाइकिल लेकर गिलुंड से सेतुरिया जा रहा था। बीच में सॉखली बनास नदी के पुल पर पानी का बहाव चल रहा था। मोटरसाइकिल से पुल पार करने पर बीच में पानी का तेज बहाव से बैंलस बिगड गया और मोटरसाइकिल सहित कुछ दुर तक बह गया। इस दरम्यान पुलिया के नीचे एक चट्टान होने से असलम ने चट्टान को पकड़ लिया और बचाने को गुहार लगाते रहा। घटना का सांखली के ग्रामीणो को पता चला जिन्होंने पहुँना पुलिस चौकी पर सूचना दी जिस पर पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और जवानों ने ग्रामीणों की सहायता से युवक और उसकी मोटरसाइकिल को पानी से सकुशल बाहर निकाला।
0 टिप्पणियाँ