भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार सुबह 9:00 बजे मंशापूर्ण महादेव मंदिर आजाद नगर में तुलसी वितरण का कार्यक्रम अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी दिलीप सोनी के अनुसार 251 तुलसी के पौधे वितरण किए गए। सभी महिलाओं को घर पर तुलसी लगाने और उसकी देखरेख करने के लिए निवेदन किया गया। सनातन धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। रविवार के दिन तुलसी को हाथ नहीं लगाना चाहिए। यह सब बातें ध्यान में रखकर तुलसी वितरण की गई। इस अवसर पर संस्था के प्रेम रतन सोनी, चैन सिंह चौहान, विक्रम सोनी, बनवारी माली मुकेश वर्मा, प्रहलाद शर्मा, सतनारायण सैनी, संतोष शर्मा, बनवारी सैनी, राजेंद्र पारीक, महिला मंडल अध्यक्ष ममता शर्मा, सुरज कंवर राजपुरोहित, शारदा सेन, बिमला सोनी, सुनीता सुवालका, चंदा कंवर, संतोष शर्मा, गायत्री शर्मा, अन्नू शर्मा, अरुणा शर्मा, मंजू माहेश्वरी, नीता टेलर, शांता सेन, सरोज विश्नोई, सोना सिंधी, कविता, लीला शर्मा आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ