हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस, जिला स्तरीय समारोह में 50 प्रतिभाओं का किया सम्मान


चित्तौड़गढ़। स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व जिला मुख्यालय पर इंदिरा गांधी स्टेडियम पारंपरिक रूप से झंडारोहण कर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने झंडा रोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक कृष्ण चंद्र बुनकर ने सहकारिता मंत्री को परेड का निरीक्षण कराया। इसके बाद एडीएम अभिषेक गोयल ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया।

 इस अवसर पर  विद्यालय के बच्चों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया और देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर जिले की 50 प्रतिभाओं को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
 स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलेक्टर पीयूष सांवरिया पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुग लाल मीणा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या  राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ सभापति संदीप शर्मा एसडीएम रामचंद्र खटीक सहित कई जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ