माहे सफ़र का दिखा चांद, दीवाना शाह सा र अ का तीन दिवसीय 82वां उर्स 24 अगस्त से


कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर माहे सफर का चाँद शुक्रवार को नजर आने से बाबा हुजूर का 82वां तीन दिवसीय उर्स 24 अगस्त गुरूवार को शुरू होकर 26 अगस्त शनिवार को कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा।
वक्फ कमेटी दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 82वां उर्स 6 सफर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज र.अ. की छट्टी शरीफ की महफिल से शुरू होकर 8 सफर को जोहर की अज़ान से पूर्व शनिचर को कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। चन्द्र दर्शन के मौके पर दिनभर जायरीने दीवाना का आना-जाना लगा रहा। मेला ग्राउण्ड में 300 से ऊपर अस्थाई दुकाने लगी। दिन-भर महफिले मिलाद एवं महफिले समां का प्रोग्राम चलता रहा। दरगाह परिसर के अन्दर व बाहर 50 सिक्युरिटी गार्ड लगाए गए। चन्द्र दर्शन के मोके पर शुक्रवार को हजारो लोगों ने ओलिया मस्जिद में जुम्आ की नमाज अदा की।
दरगाह वक्फ कमेटी के सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी के अनुसार दरगाह शरीफ स्थित मेला ग्राउण्ड में दुकान आवंटन के लिए बुलन्द दरवाजा के पास ऑफिस में फार्म मिलने शनिवार प्रातः 10 बजे शुरू हो जाएंगे। जो भी व्यक्ति मेला ग्राउण्ड में दुकान, होटल, झुला-चकरी लगाना चाहे फार्म भरकर दुकान प्राप्त कर ले। शुक्रवार को चाँद देखते ही दरगाह परिसर नारों से गूंज उठा एवं एक-दुसरे को हर्षोउल्लास के साथ मुबारकबाद देने लगे इसके साथ ही 82वें उर्स की चहल-पहल शुरू।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ