कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का तीन दिवसीय 82वें उर्स का आगाज़ गुरूवार (जुमेरात) को प्रातः 9 बजे हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ र.अ. की छट्टी शरीफ की महफिल से शाही महफिल खाने मे होगा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर के शाही महफिल खाने मे गुरूवार प्रातः 9 बजे तिलावते कलामे पाक के बाद महफिल होगी। इसके बाद बारी-बारी से कव्वाल हज़रात अपने कलाम पेश करेंगे। 24 अगस्त रात्रि को 11 बजे संदल की रस्म अदा की जाएगी। बाद नमाजे़ ईशा के बाद महफिले मीलाद के बाद रात भर कव्वाल हज़रात बारी-बारी से अपने कलाम पेश करेंगे। 25 अगस्त बाद नमाज ईशा के महफिले मीलाद व कव्वाली होगी रात्रि 3ः30 बजे गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। 26 अगस्त शनिवार प्रातः 6 बजे देग का खाना तकसीम होगा। 8 बजे कुल की महफिल शुरू होगी। रंग की महफिल व फातेहा के बाद जोहर की अज़ान से पहले कुल के छींटे होगे। 27 अगस्त को आस्ताना ए आलिया स्थित मुख्य मज़ार के पट आम जायरीन के दर्शन हेतु खोले जाएगें। बुलन्द दरवाजा, गुम्बद शरीफ, शाही महफिल खाना, दीवाना शाह मा.वि., मदरसा दीवाना शाह, अहमद कबीर मंजिल पर आकर्षक सजावट की गई है एवं पुरे दरगाह परिसर मे टेन्ट लगाए गए है व वाटर प्रुफ डोम बनाए गए है। बुलन्द दरवाजे पर मेटल डिक्टेटर के साथ ही पुरे दरगाह परिसर मे नजर रखने के लिए 64 सी.सी. टी.वी. केमरे लगाए गए है। दरगाह परिसर मे सुरक्षा कार्य हेतु 80 सिक्युरिटी गार्ड, 70 वॉलियन्टियर्स लगाए गए है। लंगरखाने मे 20 आदमियो की टीम ने अपना कार्य संभाल लिया है। वही जगह-जगह लोगो ने लंगर तकसीम करने की तैयारिया कर ली है।
25 अगस्त को जायरीन हजरात के जुम्आ की नमाज अदा करने के लिए दरगाह परिसर स्थित ओलिया मस्जिद, आयशा मस्जिद, हॉजे उल्फत एवं अहाता ए नूर मे विशेष इंतजाम किए गए है। मेला ग्राउण्ड मे अस्थाई सात सौ दूकाने लग चूकी है। एवं डोलर, झूला, चकर वालो ने भी अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया है।
उपखण्ड अधिकारी अर्चना बुगालिया, डी.वाई.एस.पी. बुद्धराज टांक के निर्देशानुसार उर्स मे आने वाले जायरीन के लिए उदयपुर की तरफ से आने वाले जायरीन के लिए माताजी के मंदिर के सामने टेकरी पर, भादसोडा की तरफ से आने वाले जायरीन के लिए दरगाह पीछे अर्पण नगर, चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वाले जायरीन के लिए महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मेदान, दशहरा ग्राउण्ड एवं छोटे वाहनो के लिए रेल्वे स्टेशन के पास सभी जगह निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
भा.ज.पा. अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हमीद खाँ मेवाती, प्रदेश प्रभारी जौसफ जॉन हार्किस ने दरगाह शरीफ स्थित मुख्य मज़ार पर मंगलवार सांयकाल को चादर पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की। कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली बुखारी ने दस्तार बंदी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एम.डी. शैख, नगर अध्यक्ष अकील शाह, नगरपालिका वाईस चेयरमेन सैयद ऐजाज अली, आर.एन.टी. कॉलेज के निदेशक डॉ. वसीम खाँ, हारून भाई विरिया, हाजी युसूफ तुर्किया, कमरूद्दीन, उस्मान शाह, मोहम्मद हुसैन, कलीम मंसूरी भी साथ थे।
बुधवार को डी.वाई.एस.पी. बुद्धराज टांक एवं सी.आई. गजेन्द्र सिंह ने पुरे दरगाह परिसर का निरीक्षण कर कमेटी को सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
0 टिप्पणियाँ