भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राधा-कृष्ण महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन संपन्न हुआ। अध्यक्ष ममता बल्दवा ने बताया कि कथा व्यास पंडित शिव प्रकाश शास्त्री के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा के विश्राम दिवस में आज जरासंध वध, द्वारिका लीला, कृष्ण सुदामा चरित्र, भागवत धर्म और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
कृष्ण सुदामा मिलन की सुंदर और भावुक झांकी तैयार की गई। सचिव रंजना बिड़ला के अनुसार कथा के सातवें दिवस पर आज श्रोताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
0 टिप्पणियाँ