पीड़ित निवेशकर्ताओं का भुगतान की मांग को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 
चित्तौड़गढ़। देशभर में विभिन्न कम्पनियों में निवेशकर्ताओं का भुगतान करने की मकनग को लेकर आज ठगी पीड़ित परिवार के बैनर तले सीएम के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक मदन लाल आजाद आज जनसुनवाई केंद्र चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उनके नेतृत्व में ठग पीड़ित कंपनियां एवं क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी देशभर में लाखों निवेशकों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। कई लोग इन कंपनियों के ठगी के शिकार हो चुके हैं। पीड़ित निवेशकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल आजाद के साथ मिलकर एक आवाज उठाई। मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत के नाम से जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन दिया। जिसमें सभी ठग कम्पनीज एवं मल्टी स्टेट क्रेडिट कोओपरेटीव सोसाईटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं राजस्थान प्रदेश के वितिय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम एवं बड्स एक्ट 2019 (Buds Act 2019)  कानून के तहत ठगी पीड़ित निवेशकों के भुगतान के दावों को स्वीकार कराने के लिए मांग की है। ठग पीड़ित कंपनियों में जैसे पी.ए.सी.एल इंडिया लिमिटेड, आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, संजीवनी क्रेडिट सोसाइटी, नवजीवन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, समृद्ध जीवन, सहारा इंडिया, केमजे, सांईप्रसाद, सांई प्रकाश, मालवाचंल, किम, इनफ्रास्ट्रक्चर, नेक्टर कोमर्सियल, जीएन गोल्ड, बी. आर. डी, ग्रीन टच जैसी दर्जनों ठग कम्पनीज एवं सोसाइटीज ने जिला एवं राज्य के हजारों, लाखों नागरिकों एवं पीड़ित निवेशकों को धोखाधड़ी से ठगा है। यह जानकारी अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुम्हार एवं उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सुराणा एवं सुनील कुमार टॉक व सूरज सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने और केंद्र सरकार ने मिलकर इन कंपनियों ने आम जनता के साथ लेनदेन की अनुमति दी थी लेकिन आज तक निवेशको इन ठग कंपनियों एवं सोसाइटी के शिकार हो चुके हैं और राज्य एवं केन्द्रिय अधिनियमों का उल्लधंन करते हुये गिरोह सरकार ने इस पर पाबंदी लगा दी है और आम जनता के लाखों करोड़ो रूपयों इन क्रेडिट कॉऑपरेटिव सोसाइटी एवं ठग कंपनियों के शिकार हो चुके हैं। मदन लाल आजाद के नेतृत्व में भारत भुगतान यात्रा एक राष्ट्र व्यापी सत्याग्रह है जो देश को ठग मुक्त बेईमान रहित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए जन जागरण आंदोलन की पहल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ