कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत नगर पालिका की ओर से राजेश्वर तालाब पर मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजेश्वर सरोवर स्थित जाखड़ माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद किया और कहा की हमें देश को आत्मसाद करने की जरूरत हैं।.हम पंचप्रण की शपथ लेकर अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना हैं। हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की पालना करें। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार करना हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद किशोर टेलर,नपा के ईओ सत्यनारायण सुथार ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने माटी को हाथ में लेकर पंचप्रण शपथ ली और इस माटी को अमृत मृतिका कलश में भरा गया।जिसे दिल्ली भेजा जाएगा।इसके बाद अमृत वाटिका में पौधारोपण किया गया। ओर शिलाफलकम शीला का अनावरण किया। राष्ट्रीय ध्वज फेरा कर राष्ट्रगान के बाद शहीदों को नमन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, पार्षद मुकेश पलोड ,गोपाल पुर्बिया,महबूब शाह ,अशोक विजय वर्गी अजय सुराणा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, ऐसी मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, विकास बारेगामा, सोहन खटीक, राधेश्याम वैष्णव, आशीष सोनी, बबलू सोनी, भवानी शंकर जीनगर,भागीरथ चंदेल गोपाल कोदली ,प्रतीक वैष्णव,शिव माली,गोटू माली, हंसमुख टेलर, राज मल बागड़ा, भगवती आचार्य, संजय चोटिया ,आशीष सोनी, प्रकाश सुथार, शांतिलाल माली, शंभू लाल माली, शंकर लाल जटिया ,चांदमल,नंदलाल माली,नपा के कर्मचारी नोडल अधिकारी सचिन सोनवाल,शकील मोहम्मद,
जेटिए रोहित पंचोली, रोशन शर्मा, प्राची डिडवानिया, एसबीएम एमआईएस इंजिनियर रिया गर्ग, जानकीलाल माली,मनीष कोदली आदि मोजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ