जिला प्रमुख ने महादेव भगवान का अभिषेक कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

बेगूं (माय सर्कल न्यूज़ @ महेन्द्र धाकड़)। बेगू क्षेत्र में पारसोली रेलवे स्टेशन के नला का हनुमान मंदिर परिसर में चितौड़गढ़ जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ ने स्थित महादेव भगवान का अभिषेक कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
जानकारी के अनुसार विधानसभा मिडिया प्रभारी राजू धाकड़ ने बताया कि जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेश धाकड़ कार्यकर्ताओं के साथ पारसोली रेलवे स्टेशन नला का हनुमान जी के स्थान पर महादेव जी का अभिषेक किया एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर क्षेत्र में शीघ्र वर्षा होने की कामना की। जिससे किसानों की फसलें खराब ना हो एवं सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की। 
इस अवसर पर जिला मंत्री शंकर लाल , गुर्जर, कमांड मंडल के अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत,बेगू उप प्रधान गोडू गुर्जर, भेसरोड़गड़ प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बारेशा, भूमि विकास बैंक उप चेयरमैन मदन गोपाल धाकड, महामंत्री बद्री लाल गट्टानी, गजेन्द्र सिंह रानावत, नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चेची मंडल अध्यक्ष लीला शंकर धाकड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह युवामोर्चा मंडल, अध्यक्ष जीतू धाकड़, युवा मोर्चामंडल अध्यक्ष नीलेश चतुर्वेदी, युवा नेता शंभू जात,भवर गुजर,भेरू धाकड, एवं पूर्व सरपंच शंभू कुमावत, किसान मोर्चा लादू धाकड,सरपंच भगुतालाल गुजर, शिव लाल गुर्जर, दिनेश सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ