स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया सावन और तीज महोत्सव, हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। स्वर्णकार महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा सावन  और तीज महोत्सव का आयोजन तेजाजी चौक स्थित रूप जी महाराज की बगीची में किया गया। महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं हुई। बेस्ट डांस किरण  सोनी, बिंदु पत्नी लखन सोनी ,मधु सोनी ने किया। बेस्ट रैंप वॉक प्रज्ञांशी सोनी, दीपिका सोनी, महिमा सोनी ने किया। बेस्ट ड्रेस एंड मेकअप दिव्या सोनी, प्रज्ञा सोनी, ज्योति सोनी ने किया। इनके साथ अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि अलका ठाकुर, अमृता माथुर , सुमन बाहेती ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष संजना सोनी, संयोजिका कृष्णा सोनी टांक, मंत्री विनीता सोनी कोषाध्यक्ष खुशबू सोनी हीरा सोनी, ज्योति आर्य, भारती, शर्मिला, नैना, बिंदु, इंदु, उषा, ज्योति आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ