गुजरात के विधायक बोले मोदी भाई लोगों को काम चोर नही बनाते है- दुर्लभ भाई


चित्तौडगढ। केंद्रीय प्रवास योजना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ विधानसभा में प्रवास पर आए गुजरात मोरबी जिले की टंकारा विधानसभा से विधायक दुर्लभभाई पटेल ने ऋतुराज वाटिका में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से मुलाकात हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मिलकर योजना के संबंध में जानकारी ली और लाभान्वित लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखकर मुझे भी बहुत खुशी हुई।
गहलोत सरकार लोगों को मुफ्त देकर कामचोर बना रही हैं जबकि पीएम मोदी ऐसी योजनाएं लाते हैं जिसमें लोगों को काम मिलता है व्यक्ति आत्म निर्भर बनकर स्वंय की रोजी रोटी कमा सकता है।100 यूनिट फ्री बिजली पर बोलते हुए पटेल ने कहा कि गुजरात में 200 यूनिट के बाद भी बिजली दरें काफी सस्ती हैं तथा बिल भी राजस्थान से बहुत कम आता है । उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा का दबदबा है राजस्थान की जनता विकास एवं राष्ट्रवाद के आधार पर भाजपा को वोट देकर आगामी चुनावों में भारी बहुमत से जीताकर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात में कई विकास योजनाएं लागू की गई जिससे गुजरात भारत में विकास के मॉडल के रूप में स्थापित हुआ। गुजरात मॉडल के तर्ज पर राजस्थान भी मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है लेकिन इसके लिए राजस्थान की जनता को भाजपा को सत्ता सौंप कर स्थिर सरकार बनानी पड़ेगी यह तभी संभव होगा। पटेल ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को विफल सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी हैं और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला  मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ