मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दो एनसीसी कैडेट्स ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते


चित्तौड़गढ। उदयपुर स्थित जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ में 20 से 30 जुलाई को आयोजित एनसीसी थल सैनिक कैम्प में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दो एनसीसी कैडेट्स ने अपना परचम लहराया है। मेवाड़ यूनिवर्सिटी के असोसिएट एनसीसी  ऑफिसर लेफ्टिनेंट ताबिश अली खान ने बताया कि यह थल सैनिक कैम्प उदयपुर संभाग का आयोजित किया गया था। जिसमें उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, कपासन आदि विभिन्न जगहों से एनसीसी यूनिट्स ने भाग लिया था। जिसमें मैप रीडिंग कंपटीशन में मेवाड़ यूनिवर्सिटी से कैडेट्स राजपाल सिंह को गोल्ड़ और लक्ष्मण राम चौधरी को सिल्वर मेडल मिला है। अब ये दोनों विजेता कैडेट्स आगामी 12 से 21 अगस्त को उदयपुर में जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ में आयोजित होने वाले राजस्थान राज्यस्तरीय थल सैनिक कैम्प इंटर ग्रुप कंपटीशन-2023 में भाग लेंगे। इसके बाद इस कंपटीशन में मेडल प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स नई दिल्ली में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैम्प में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ