कपासन (माय सर्कल न्यूज़ अंकित वैष्णव)। लेह लद्दाख में शहीद हुए जवान लादू लाल सुखवाल का पार्थिव शरीर गुरुवार को दोपहर डबोक एयरपोर्ट से निवास स्थान रुद् की ओर ले जाने के दौरान सांवलिया चौराया कपासन पर विविध संगठनों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अगुवाई में भारत माता की जय, लादू लाल अमर रहे ,वंदे मातरम के जय घोष के साथ पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कपासन विधानसभा अंतर्गत रूद गांव के मूल निवासी लादू लाल सुखवाल बुधवार को लद्दाख बॉर्डर पर शहीद हो गए।
जिनकी पार्थिक देह को गुरुवार को डबोक एयरपोर्ट से सेना के अधिकारियों के निर्देशन मे काफिले के साथ निवास स्थान ले जाया गया। सांवलिया चौराहे पर इस दौरान भोपाल सागर पंचायत समिति के प्रधान हेमेंद्र सिंह, अध्यक्ष पंकज सिरोया, जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, नगरपालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, पार्षद पुष्पा वैष्णव, अशोक विजयवर्गीय, भागीरथ चंदेल, शंभू बागड़ा, गौरव दाधीच, प्रतिक वैष्णव, मनीष बारेगामा, बबलू चंदेल, दिनेश सोनी, सोहन कुमावत ,मनोज प्रजापत ,उज्जवल दाधीच, सोहन खटीक,विकास बारेगामा, राकेश आचार्य, मोहनलाल जाट दामाखेड़ा, आशीष सोनी, रूप सिंह राणावत, रामचंद्र गोड, अरुण कोदली, संजय सोनी, राजमल शर्मा सहित सैकड़ों नगर वासियों द्वारा शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
0 टिप्पणियाँ