नाल वाले बाबा की दरगाह पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ मुस्लिम यूथ ग्रुप द्वारा सादल खेड़ा में नाल वाले बाबा की दरगाह पर बेहतरीन ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें संस्थापक इकबाल अहमद छिपा ने बताया कि ग्रुप सदस्य तस्लीम खान और अकरम खान ने बेहतरीन व्यवस्था करके इस कैंप को अंजाम दिया। सभी रक्तदाताओं को मोटिवेट करके पहली बार ब्लड डोनेट करवाया। इस कैंप में नाल वाले बाबा की निस्बत 47 वां उर्स से 47 यूनिट ब्लड डोनेट करके समापन किया गया। इसमें दरगाह कमेटी सदर अमजद खान, भूरा भाई, कोषा अध्यक्ष अखिल भाई, सरपंच नानुराम, प्रधान सदस्य छोटू भाई, पूर्व सरपंच कदिर, राशन डीलर गोविंद कीर, शांतिलाल कीर और पहली बार ब्लड डोनेट में सलीम भाई, फारूक भाई, बिल्लू भाई, इस्माइल भाई, अकरम भाई, कल्ण भाई, आसिफ भाई, एसएमसी अध्यक्ष राशिद,    
असलम भाई, कालू भाई, फारुख भाई इरशाद भाई ,सलीम भाई, कयूम भाई अकरम भाई, फारुख भाई, अपना पहला ब्लड डोनेट करके महत्वपूर्ण योगदान दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ