चित्तौड़गढ़। मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशानुसार कलेक्ट्री चौराहे पर शहर कांग्रेस में ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मुंदड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के सजा के फैसले पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है. देश भर के कांग्रेस नेताओं के बीच जश्न का माहौल है. इस अवसर पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि आज न्याय की जीत हुई है। राहुल गांधी के बातों की जीत हुई है हमें न्यायालय पर भरोसा था सत्यमेव जयते। नफरत के खिलाफ मोहब्बत एवं लोकतंत्र की जीत हुई। भारतीय राजनीति में इस फैसले के दूरगामी प्रभाव दिखेंगे। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चल पड़ी है, यह उसकी जीत है। यह उस लोकतंत्र की जीत हैं जिसे बीजेपी कमजोर करने में लगी थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है इंडिया एलांइनस अब और मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सदन में मणिपुर की आवाज को अब और मजबूती मिलेगी।
प्रवक्ता ने बताया की इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा करण सिंह सांखला शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी युवा नेता अभिमन्यु सिंह जाड़ावत विजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी घोसुंडा मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह डेलवास बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी धर्मेंद्र मुंदड़ा पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा अहसान पठान शहर प्रवक्ता राजेश सोनी सहित नगर परिषद पार्षदगण शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ साथ सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ