आधा दिन पेन डाउन हड़ताल रख राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ रविकांत जोशी)। राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारी महासंघ शाखा के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर आज राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने आधा दिन पेन डाउन हड़ताल रख कर उपखंड अधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा एवं विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कलीम मोहम्मद ने बताया कि समस्त राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर मांग की गई है कि राजस्व सेवा परिषद द्वारा राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों के विरुद्ध दिए गए। ज्ञापन 2 अगस्त को राजस्व विभाग की छवि खराब करने के सम्बध में विराेध दर्ज कराते हुए आधे दिन का पेन डाउन किया गया तथा निम्न बिंदुओं पर ज्ञापन प्रस्तुत किया जा कर राजस्व सेवा परिषद के दबाव में आकर मंत्रालयिक सवर्ग के पदोन्नति के प्रावधानों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं किए जाने हेतु निवेदन किया गया। राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा अगर दबाव में आकर मंत्रालय 4 वर्ग पदोन्नति के प्रावधानों के साथ अगर छेड़छाड़ की गई तो मंत्रालयिक कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और आंदोलन की राह पकड़ेगा। धरना प्रदर्शन विज्ञापन के दौरान शिव कुमार शर्मा, मनीष वर्मा, इंदिरा कवर, गोपाल लाल जाट, सुशील तिवाडी सहित राजस्व मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ