चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के डाईट रोड़ सुभाष कॉलोनी में एक महिला के गले से 2 तोला वजनी सोने की चैन लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रमिता दूबे उम्र 45 साल पत्नी अनिल कुमार दुबे निवासी सुभाष कॉलोनी डाईट रोड़ राशन की दुकान से अन्नपूर्णा योजना का किट लेकर अपने घर जा रही थी। महिला प्रमिता ने बताया कि एक बाईक पर आए दो बदमाशों ने राशन की दुकान पर भी बाईक लेकर आए। महिला के घर पर पहुंचने से पहले ही सुनसान गली में महिला के गले से चैन छीनकर मौके से भाग छूटे। महिला ने बताया कि बाईक पर आए युवकों ने काले रंग का नकाब पहन रखा था। लोगों ने सदर पुलिस को सूचना दी।
0 टिप्पणियाँ