उत्तम नस्ल के पशु पालन से होगा अधिक लाभ-डेयरी अध्यक्ष जाट


चित्तौड़गढ़। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति खैरमालिया में पारितोषिक वितरण किया गया कार्यक्रम में 185 दुग्ध दाताओं को बर्तन पारितोषिक के रूप में वितरण किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट जगपुरा ने उपस्थित दुग्ध उत्पादक समिति के सदस्यों से अच्छी नस्ल के पशु पालने के साथ दुग्ध व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि में विभिन्न आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। उन्होंने संघ द्वारा संचालित योजना कि जानकारी देते हुए बताया कि नया पशु खरीदने पर 10 हजार रुपये का अनुदान संघ द्वारा दिया जा रहा है। डेयरी संघ द्वारा आगामी प्रस्तावित विभिन योजना पशुआहार संयंत्र लगवाना, गाय के दूध का अलग से प्लांट लगाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने दुग्ध उत्पादन संबंधित सभी कार्य महिलाओं के हाथ में देने का आग्रह किया। इस अवसर पर डेयरी अध्यक्ष जगपुरा ने शीघ्र दो हजार लीटर क्षमता वाले बल्क मिल्क कूलर लगाने की घोषणा की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष बड़ीसादड़ी टेकचंद जाट, हरीश धाकड़, डेयरी डायरेक्टर जमना लाल जाट, मदन जणवा, मंडल अध्यक्ष रतन जाट, सरपंच भैरूलाल टांक, यूकां जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, राशन डीलर संघ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सरपंच कैलाश मीणा, शंकर मेघवाल, प्रकाश गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, राजमल गुर्जर, पप्पू गुर्जर, किशन मेघवाल, नारायण गुर्जर, हरी सिंह, सुनील टांक, जीएसएस अध्यक्ष कंवर लाल गुर्जर, भैरूलाल जाट, देवीलाल गुर्जर, कमलेश टांक, नंदकिशोर टांक, तुलसीराम मेघवाल, पीरु मेघवाल पारलिया, तुलसीराम सालवी, रामनारायण धाकड़, पूरण गुर्जर, बगदीराम मेघवाल, डेयरी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ