चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ इकाई ने जिला कलेक्टर पर भीलवाड़ा में नाबालिग बहन के साथ हुई दुष्कर्म एवं हत्याकांड के विरोध मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
जिला संयोजक कमल प्रजापत ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा प्रदेश भर में हो रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर राजस्थान की मोह बैठी हुई सरकार के खिलाफ चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदेश भर में महिला अत्याचार और दुष्कर्म के कई मामले हैं। वही देशभर में राजस्थान महिला अत्याचार के मामले में पहले पायदान पर आता है राजस्थान में चरमराई हुई कानून आस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करता है साथ ही गत दिनों हुए भीलवाड़ा जिले में एक नाबालिक बहन के साथ में दुष्कर्म के बाद में हत्या का जो मामला सामने आया है यह बहुत ही शर्मसार करने वाला और निंदनीय अपराध है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग करता है।
वही आरती शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा आज कलेक्ट्रेट चौराहे पर भीलवाड़ा में नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप और हत्याकांड के विरोध दोषियों को फांसी की सजा हो इसके विरोध मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार खिलाफ विरोध दर्ज करवाया है और जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा है साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि राजस्थान में बढ़ रही दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाओं पर पूर्णतया रोक लगे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम कसी जा सके।
इस दौरान कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति कंवर भाटी, नगर सहमंत्री उमेश नाथ योगी, गणपत मेघवाल, अभिषेक नीलमणि, इकाई अध्यक्ष प्रकाश गाडरी, सावन पटवा, दीपक अमेरिया, अभिनव सेन, रतन जाट, प्रित सोमानी, गोविन्द, प्रतीक, वसीता, हर्ष शर्मा, अनिल अहीर, कैलाश गुर्जर, गोरव, निलेश मेनारिया, अभिजत दाधीच, अनिल अहीर, हर्षित जाट, मनोज धाकड़, किशन, दिनेश रेबारी, कुलदीप मेघवाल, प्रियल सुखवाल, हिना मेनारिया, मोना गायरी, ललिता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ