नही सहेगा राजस्थान अभियान में चित्तौड़ से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे जयपुर



चित्तौड़गढ़।
राजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी जयपुर में आयोजित महाघेराव में शामिल होने हेतु विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ से 35 बसों व करीब 130 चारपहियां वाहनों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार को सांयकाल जयपुर के लिये रवाना हुए। मीडिया प्रभारी मनोज पारिक ने बताया कि मंगलवार को प्रातः जयपुर के समीप रिसोर्ट में ठहराव के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहां की विगत पांच वर्ष के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सम्पूर्ण प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। भ्रष्टाचार, कुशासन, सांप्रदायिक दंगो से प्रदेश की जनता त्राही त्राही कर रही है। पेपर लीक से प्रदेश के युवाओ का भविष्य अंधकारमय हो गया है। महिला अत्याचार में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर आ गया है। दलितो व पिछड़ो के विरूद्ध बढ़ते अपराध ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। किसान कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश का किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है।

विधायक आक्या ने कहां की नही सहेगा राजस्थान के तहत मंगलवार को जयपुर घेराव अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हे। रिसोर्ट से विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक चंद्रभानंिसह आक्या के नेतृत्व में सामूहिक रूप से धरना स्थल पर पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ