चित्तौड़गढ़। श्री राष्ट्रीय रणधवल राजपूत संगठन के मंत्री मंडल की बैठक रविवार को उदयपुर में हुई। सभा का आरंभ राष्ट्रीय सलाहकार जगन्नाथ सिंह सोनगरा द्वारा बाबा खाटूश्याम महाराज की आराधना करके किया। सभा का संचालन श्री राष्ट्रीय रणधवल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय संचालक ठाकुर भगवेन्द्र सिंह नागोला ने किया। नागोला ने संगठन को हर राज्य एवं हर जिले में सुचारू रूप से चलाने के अनेकों तर्क वितर्क रखे। संगठन के उद्देश्यों को पुनः सभी के समक्ष रखा और यह कहा कि हम दमामी राजपूत है। संगठन दमामी राजपूत समाज के लिए ही कार्यरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश सिंह राठौड़ सभा को सम्बोधन करते हुए समाज को संदेश दिया कि संगठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पुनः गठित किया जाये जिसमें सभी को आपसी सहमति होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश सिंह और राष्ट्रीय संचालक दोनों को पूर्ण समर्थन से उसी पद पर कायम रखा गया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह सोनगरा, राष्ट्रीय सलाहकार के लिए कैलाश सिंह जी गोयल, अमृत सिंह यादव, ठा. शम्भू सिंह सिसोदिया, ठा. चंद्रसिंह काठा एवं ठा. जगन्नाथ सिंह सोनगरा को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में ठाकुर सा. वीर सिंह कोटा एवं सह संरक्षक अशोक सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद सिंह परिहार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पिंटू सिंह पालनपुर, राष्ट्रीय सचिव विकास सिंह चौहान राष्ट्रीय महामंत्री सतीश सिंह परमार, राष्ट्रीय महासचिव देवराज सिंह सांखला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह, राष्ट्रीय सूचना मंत्री राकेश सिंह चंद्रावत को नियुक्त किया गया। श्री राष्ट्रीय रणधवल राजपूत संगठन की कार्यकारिणी का गठन हुआ।
सभा में उपस्थित मध्यप्रदेश अध्यक्ष कैलाश सिंह परिहार, मध्यप्रदेश विधि सलाहकार मनोज सिंह जमडा, मन्दसौर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रामटा, घीसू सिंह, हरपाल सिंह, एवं मध्यप्रदेश टीम भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह पंवार, मेवाड़ अध्यक्ष तेजपाल सिंह राठौड़, बाड़मेर जिलाध्यक्ष लाखासिंह सिसोदिया, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष राहुल सिंह एवं जीतेन्द्र सिंह डीरा, उदयपुर जिला संचालक गजेंद्र सिंह काठा , जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सांखला, चंदन सिंह चौहान, सुमित सिंह देहरा, ओम प्रकाश सिंह एवं टीम के साथ साथ वरिष्ठगण मान्य भी सम्मिलित हुए।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सभी ने बधाई दी। कुछ दिन के अंतराल में एक शपथ ग्रहण समारोह रखा जाएगा जिसमें पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। सभा में सरकार से क्षत्रिय दमामी समाज विकास बोर्ड की मांग के लिए ज्ञापन देने का भी प्रस्ताव अध्यक्ष ने रखा जिसके लिए सभी की स्वीकृति मिली। एवं संगठन में एकता के लिए बनाए गए ठोस नियमों को राष्ट्रीय सचिव महोदय विकास सिंह चौहान द्वारा बताए गए। देवराज सिंह सांखला द्वारा कार्यकारिणी के गठन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। फिर बारी बारी से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर जिले की स्थिति जानने के लिए हर एक जिलाध्यक्ष को मंच पर बुलाकर उनसे संबोधन कराया जिसमें जालोर जिला अध्यक्ष छोगसा परमार ने कुछ अहम बातों से अवगत कराया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को रखा।
0 टिप्पणियाँ