आत्महत्या की रोकथाम हेतु जन जागृति रैली निकाली, 500 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने लिया भाग



भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शांत क्रांति जैन संघ आचार्य विजय राज मसा की प्रेरणा से चल रहे आत्महत्या मुक्ति अभियान संकल्प समिति द्वारा विशाल जन जागृति रैली आज रविवार को प्रात 7.30 बजे हेड पोस्ट ऑफिस स्थित शांति भवन से रवाना हुई जो की सूचना केंद्र, गोल प्याऊ, महावीर पार्क व विभिन्न मार्गो से गुजरते हुई शांति भवन में संपन्न हुई।  समाजसेवी हेमंत कोठारी ने बताया कि सुसाइड फ्री यूनिवर्स संकल्प समिति की ओर से पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन एक समय जन जागृति रैली निकाली गई। रेली में 500 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। मनीष बंब ने बताया कि रैली में महिलाएं केसरिया वस्त्र और पुरुष सफेद रंग के परिधान में एकत्रित होकर हाथों में तख्तियां, जैन अपर्णा पहनकर आत्महत्या की रोकथाम हेतु उद्घोष लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सूचना केंद्र पर सभा के रूप में तब्दील हो गई जहा लक्ष्मीनारायण डाड,  मंजू पोखरना, ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय, एडवोकेट आजाद शर्मा, राजेंद्र गोखरू, गुणमाला बोहरा, पुष्पा गोखरू, शकुंतला बोहरा, किरण जैन, पूर्व पार्षद सुरेश बंब आदि ने संबोधित किया। तत्पश्चात रैली शांति भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली मैं सभी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयो, शहर के सभी श्री संघों के पदाधिकारी ने भाग लिया। रेली मे शांति भवन श्री संघ के पदाधिकारी, महावीर इंटरनेशनल क्वींस, जैन युवा सेवा संस्थान, जैन संस्कार महिला मंच, आम आदमी पार्टी, जैन श्वेताम्बर रॉयल ग्रुप, चंदनबाला महिला मंडल अंबेश, साधुमार्गी जैन संघ, अहिंसा भवन, सुभाष नगर श्रीसंघ सहित विभिन्न संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान शांति भवन श्री संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाजेड, मंत्री राजेंद्र सुराणा, अहिंसा भवन के मार्गदर्शक अशोक पोखरना, हेमंत आंचलिया, मंत्री रिखबचंद पीपाड़ा, जैन युवा सेवा संस्थान के सरक्षक प्रमोद सिंघवी, अध्यक्ष धर्म चंद बाफना, मंत्री पीयूष खमेसरा, पप्पू बोहरा, निर्मल बागचार, पिंटू बिलवाड़िया, शांतिलाल बरडिया, पारसमल कुकडा, सुरेश सिंघवी, गोपाल लोढ़ा, सुनील नाहर, दिनेश खरवड़, मुकेश रांका, रीना सिंघवी, अलका बंब, सुनीता बोरदिया, सुमन लोढ़ा, ललित लोढ़ा, मधु मेडतवाल, अलका सिंघवी, गरिमा रांका, मधु लोढ़ा, लीला कोठारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ