चित्तौड़गढ़। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बा घोसुण्डा में आम मुस्लिम समाज द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। सदर यूनुस मंसुरी ने बताया की सर्व समाज के युवा और महिलाओं ने रक्तदान शिविर के मानवता के इस नेक काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 70 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर शुभम सुखवाल, सोनू व्यास, आरिफ बेग, जहूर बेग, अल्लानुर शेख, इरशाद बेग, नीलकमल, शराफत हुसैन, मोहम्मद हुसैन, उस्ता, रईस मंसुरी, अख्तर अली, आवेश मंसुरी, अकील बेग, मनोज खोईवाल, कैलाश चन्द्र जीनगर, शाहरुख मंसुरी, साजिद बेग सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ