चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 7 सितम्बर को चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 7 सितंबर को दोपहर सवा एक बजे कोटा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे चित्तौड़गढ़ पहुँच कर यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 2:50 बजे अनगढ़ बावजी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 2.50 बजे से 3.30 बजे तक भाग लेंगे। सांय 3.35 बजे चितौड़गढ़ से भीलवाड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
वहीं सीएम अशोक गहलोत सुबह साढ़े ग्यारह बजे भीलवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर सवा 12 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया पहुंच अनगढ़ बावजी मंदिर के दर्शन कर एक धार्मिक सभा को सम्बोधित करेंगे।
सीएम गहलोत यही से करीब 125 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनमें श्री सांवलिया सेठ मन्दिर विभिन्न विकास कार्यों, कपासन में एडीजे कोर्ट, आकोला नगर पालिका, कपासन कन्या महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ शहर के सीटी अस्पताल सहित कही विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
वहीं करीब 32 करोड़ के 9 पैनोरमा का भी शिलान्यास किया जाएगा। जिनमें बाड़मेर के सन्त ईश्वरदास, पाली के बीकाजी सोलंकी, करौली के कैला देवी, जालोर के वीरमदेव कान्हड़ देव चौहान, अलवर के राजा हेमू, जोधपुर के देवराज, बूंदी के बूंदा मीणा, जोधपुर के महर्षि नवल स्वामी और चित्तौड़गढ़ के सत्यव्रत राव चूंडा के पैनोरमा का शिलान्यास किया जाएगा।
अनगढ़ बावजी में होने वाली धार्मिक सभा को सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, शिक्षा मंत्री बी.ड़ी. कल्ला भी सम्बोधित करेंगे। सीएम गहलोत अनगढ़ बावजी में सन्तों के दर्शन के बाद श्री साँवलिया सेठ मण्डफिया पहुंचेंगे जहाँ मन्दिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। मन्दिर मण्डल द्वारा स्वागत के बाद सीएम गहलोत उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ