हॉकी में सात बच्चों का राज्य स्तर पर चयन


बस्सी (माय सर्कल न्यूज़ @महेन्द्र धाकड़)। जिला स्तरीय रा.उ.प्रा.वि. खेलकूद हॉकी प्रतियोगिता धनोरा में आयोजित हुई। जिसमे बस्सी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुरा की छात्रा वर्ग टीम विजेता रही। टीम प्रभारी ममता लोहिया और सोनू सुथार ने बताया की हमारी टीम ने बड़ीसादड़ी को 2-0 से हराकर फाइनल विजेता रही। टीम कोच प्रहलाद धाकड़ व ओमप्रकाश सालवी ने बताया की हमारी टीम के 5 खिलाड़ियों रोहिणी धाकड़, किरण धाकड़, स्नेहा वैष्णव, वंदना लौहार तथा किरण धाकड का चयन राज्यस्तर पर हुआ और छात्र वर्ग में भी शिवम सुथार तथा कन्हैया धाकड़ का चयन राज्य स्तर पर हुआ। विद्यालय स्टाफ एवं समस्त ग्रामवासियों ने 7 बच्चों का राज्य स्तर पर चयन होने पर खुशी व्यक्त की । प्रधानाध्यापक पिंटु सैनी व विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष शंकरलाल धाकड़ तथा ग्रामवासी जयराज धाकड़, कालु सुथार, नारायण सुथार,छगन लाल धाकड़, प्रहलाद बैरागी नारायण धाकड़, छोटु धाकड़ तथा बगदीराम धाकड़ गोतम सुथार ने टीम प्रभारी, टीम कोच आदि  ने समस्त खिलाड़ियों का अभिवादन किया व उज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ