ईको फ्रेण्डली गणेश के प्रति भीलवाड़ा वासियो का भारी रूझान



●आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा का  सपोर्ट दी आर्टिस्ट अभियान, 2 दिन में 400 मुर्तियों की हुई बुकिंग 

भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा द्वारा लोक कलाकारों की सहायतार्थ चलाये जाने वाले अभियान ’’सपोर्ट दी आर्टिस्ट’’ श्रृंखला के तहत इस बार भी टेराकोटा मोलेला की प्रसिद्व मिट्टी द्वारा निर्मित मिट्टी के गणेश की 500 मूर्तियां उचित मूल्य पर भीलवाड़ा में वितरित की जा रही है। संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि 2 दिनों में 400 मिट्टी के गणेश विभिन्न आकारो के बुक हो चुके है । ज्ञात रहे कि आकृति कला संस्थान द्वारा कोविड-19 के बाद मंदी झेल रहे लोक कलाकारो को आर्थिक तंगी से बाहर करने के उद्वेश्य से यह अभियान शुरू किया गया था। प्रारम्भ में 200 मूर्तियों से अब यह अभियान 500 मूर्तियों तक पहुॅच गया है। इसी के नतीजे भीलवाडा में घरो में गणेश की मूर्ति स्थापित करने की परम्परा बनी है।
 उल्लेखनीय है कि टेराकोटा मिट्टी राजस्थान की शिल्पकला में सबसे बड़ा महत्व रखती है, इस मिट्टी से कलाकार सुन्दर मूर्तियों को अपने हाथों से ही रूप देते है। इस मिट्टी की खासियत यह है कि बिना किसी रसायन के मिलावट किये यह बेहतरीन प्रतिमा आकार ले लेती है, सबसे बड़ी बात यह है कि मिट्टी से बनी प्रतिमाओं से पर्यावरण को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। इस मिट्टी का अभी तक प्रयोग राजस्थान की पुरानी परम्पराओं में देवी-देवताओं को दिखाते हुये हैरीटेज स्तर पर बनाई जाने वाली शिल्प कला में किया जाता रहा है। यहां से प्राप्त कर सकते है गणेश की मूर्ति-कैलाश पालिया के अनुसार दिनांक 18 व 19 सितम्बर को गणेश की प्रतिमा वकील कॉलोनी स्थिति, आकृति आर्ट गेलेरी, गुरूद्वारा के सामने, गर्ल्स कॉलेज रोड से भी प्राप्त कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ