जन्माष्टमी पर गूंज उठे मंदिर, सजाई भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां

 
जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। सनातन धर्म के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आज नगर के चारभुजा नाथ मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर सत्यनारायण भगवान मंदिर नरसिंह मंदिर कल्याणजी का मंदिर सहित कस्बे के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व पर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने दिनभर उपवास रख भगवान से घर परिवार की खुशहाली की मनोकामना मांगी। इस वर्ष नवाचार करते हुए नगर के चारभुजा मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान खाटू श्याम की मनमोहक झांकी सजाई गई जिससे खाटू श्याम से आए कलाकारों ने मनमोहक सजाया जिसे देखने के लिए कस्बे वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया शहीद पुलिस स्टाफ कस्बे में जगह-जगह मुस्तैद नजर आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ