गणेश चतुर्थी : पंडाल में पधारे गजानन, डांडिया नृत्य से हुआ स्वागत

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज @रविकान्त जोशी)। देवों के देव प्रथम देव भगवान श्रीगणेश का जन्म उत्सव गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर के मंशापूर्ण गणेश मंदिर, कचहरी के गणेश, बारह देवरा गणेश मंदिर, सहीत नगर के सभी गणेश मंदिरों को आकर्षक विद्युत दुधिया राेशनी से सजाया गया। साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमाओं काे काजू बादाम ईलाइची व फूल माला से मनमाेहक सजाया गया झांकियां देखने व दर्शन करने के लिए कस्बे वासियों की भीड उमड़ पड़ी।  इस अवसर पर गणेश मंदिरों में पूजा अर्चना एवं हवन कर दाेपहर 12 बजे भगवान गणेश की महा आरती कर मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया जहां बच्चे बाजार की दुकानों व घरों मेम डांडिया बजाते दिखे। गणेश चतुर्थी पर्व काे लेकर कचहरी के गणेश एवं नगर पालिका के नैहरू पार्क में गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के साथ स्थापना कर डांडिया की शुरूआत हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ