चित्तौड़गढ़। ’इत्तीहाद-ए-मुस्लिमीन के सदर आरिफ अली एडवोकेट ने बताया कि 8 सितम्बर को डीडवाना जिले के सरदारपुरा कलां निवासी शहीद फरमान खान कायमखानी पिता यासीन खान कायमखानी जो कि सेना की 13 ग्रेनेडियर के लांस नायक होकर अपने साथी के साथ लेखापानी अरुणाचल प्रदेश मे कार्यरत थे। सोमवार को बर्फीली तूफान का सामना करते हुवे शहीद हो गए। इत्तीहाद-ए-मुस्लिमीन चित्तौड़गढ़ की ओर से शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर, मोमबत्ती जला कर शहीद फरमान खान कायमखानी की शहादत पर खेराज-ए-अकीदत (श्रृद्धांजलि) पेश की। इस दौरान सदर आरिफ अली एडवोकेट, अब्बासी समाज के सदर हाजी मोहम्मद इकबाल अब्बासी, समाज सेवी मोहम्मद रशीद उर्फ कालू, खुशनुद खान एडवोकेट, अकबर हुसैन एडवोकेट, मोहम्मद हारून नीलगर एडवोकेट, मोहम्मद इरफान खान एडवोकेट, तनवीर खान बारूद वाला, सिद्दीक खान, कौसर नियाजी, वसीम शेख, मजहर खान, अमजद खान आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ